Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को भोपाल के मंदाकिनी नगर कोलार रोड स्थित जेके मेडिकल कॉलेज में आयोजित अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा के 89वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने घोषणा की कि भगवान सहस्त्रबाहु के पराक्रम और गौरवशाली इतिहास के बारे में प्रदेश के युवाओं को बताया जाएगा। इसके लिए उनके सिलेबस में इनकी गौरव गाथाएं शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को सहस्त्रबाहु के महापुरुष के विनम्रता और राष्ट्रप्रेम के गुणों की जानकारी मिलनी चाहिए।
बहुत पुराना है पुरुषार्थ का इतिहास
सीएम मोहन यादव ने कहा कि काल के प्रवाह में शत्रुओं ने भारत देश को हिलाने की कोशिश की। लेकिन भारत के आराध्य, शासकों और राष्ट्रवासियों का पराक्रम इतना तेज था कि वे भारत का बाल भी बांका नहीं कर सके। भारत के पुरुषार्थ का इतिहास बहुत पुराना है। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की लीला के बिना सब अधूरा है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति 2020 के जरिए युवाओं को डिग्री लेकर बेरोजगार बने रहने की स्थिति को समाप्त किया और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर फोकस किया।
यह भी पढ़ें: MP: ‘प्रदेश की बहनों के सशक्त बनाना है हमारा संकल्प’, कार्यक्रम में बोले CM मोहन यादव
प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा
बता दें कि सीएम मोहन यादव प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए प्रदेश की मोहन सरकार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ का आयोजन कर रही है। पिछले महीने ही जबलपुर में ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया था, इससे प्रदेश में 17 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश आया।
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
20 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
22 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines