---विज्ञापन---

‘भारत में रहना है तो राम-कृष्ण की जय कहना होगा’, चंदेरी में बोले CM मोहन यादव

MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चंदेरी हैंडलूम पार्क में आयोजित जन्माष्टमी के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि भारत में रहना है तो राम और कृष्ण की जय कहना होगा।

---खबर नीचे जारी है---

MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सनातन धर्म को चाहत किसी से छुपी नहीं है। वह हमेशा लोगों को भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम के दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए कहते हैं। आज का दिन उनके लिए बहुत ही खास है क्योंकि आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार है। इस खास मौके पर सीएम मोहन यादव चंदेरी हैंडलूम पार्क में आयोजित जन्माष्टमी के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत में रहना है तो राम और कृष्ण की जय कहना होगा। यहां का खाकर यहीं की बात होगी।

---खबर नीचे जारी है---

‘राम-कृष्ण की जय कहना होगा’

अपने संबोधन में सीएम मोहन यादव ने कहा कि भोपाल के बरखेड़ी में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में चंदन और तुलसी माला से श्रीकृष्ण का श्रृंगार किया जाता है। श्रीकृष्ण के वस्त्र में चिरोंजी का भी उपयोग किया जाता है, जो मोरपंख वाली की शोभा बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम नहीं हैं। हैंडलूम पार्क में हिंदू और मुस्लिम भाई एकसाथ काम करते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में रहना है, तो राम-कृष्ण की जय कहना होगा। यहां का खाकर यहीं की बात होगी।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में निकली बंदर की अंतिम यात्रा, रीति-रिवाज के साथ हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा पूरा गांव

---खबर नीचे जारी है---

सीएम का प्रदेश की बहनों को संदेश

उन्होंने आगे कहा कि पृथ्वी लोक पर जीवन लेने के लिए देवता भी तरसते हैं। हम धन्य हैं जो श्रीराम और श्रीकृष्ण की धरती पर जन्म लेने का सौभाग्य मिला है। जो जन्मता है, उसकी मृत्यु तय है; जितना हो सके, इसका उपयोग सेवा में करना चाहिए। चन्देरी हर युग, हर काम में मौजूद है। 5 हजार साल पहले कृष्ण ने बहन की मदद का संदेश दिया था। रक्षाबंधन से लेकर जन्माष्टमी तक चलता है। ये रक्षाबंधन सुरक्षाबंधन है। इसी के तहत राज्य सरकार ने प्रदेश की सभी बहनों के कष्ट दूर करने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लाडली बहन योजना हमेशा चलेगी। लाडली बहना योजना कभी बंद नहीं होगी।

First published on: Aug 26, 2024 06:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola