CM Mohan Yadav Reaction on Vinesh Phogat Disqualification: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए गोल्ड की मजबूत दावेदार रेसलर विनेश फोगाट को लेकर आई खबर ने पूरे देश के सपने तोड़ दिया। बुधवार सुबह पेरिस ओलंपिक 2024 से खबर आई की भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को कुछ ग्राम ज्यादा वजन होने चलते फाइनल के मैच में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इस खबर ने देश के हर एक नागरिक के सपने को चकनाचूर कर दिया। इसको लेकर खेल, मनोरंजन और राजनीति जगत से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है।
मैदान में होगी शानदार वापसी
विनेश फोगाट के ओलंपिक डिस्क्वालिफिकेशन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X पोस्ट में कहा कि विनेश आप भारत का गौरव हैं और रहेंगी। फाइनल मैच के पहले 100 ग्राम ओवरवेट होने की वजह से आपको डिस्क्वालिफाई घोषित कर देना हर एक भारतीय के लिए बहुत दुख का समय है। इस मुश्किल घड़ी में हर देशवासी आपके साथ खड़ा है। मुझे पूरे देश को विश्वास है कि आप मैदान में न केवल शानदार वापसी करेंगी, बल्कि भारत को फिर से गौरवान्वित करेंगी।
यह भी पढ़ें: इंदौर, उज्जैन, देवास और धार जिले में औद्योगिक विकास की प्लानिंग तेज, जानिए क्या बोले CM मोहन यादव?
हमें आप पर गर्व है विनेश फोगाट
वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर प्रतिक्रियां देते हुए कहा कि हमें उम्मीद करनी चाहिए कि इस ओलंपिक में बाकी बचे मुकाबलों में होने वाले इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में मैनेजमेंट और प्रशासन सभी बातों का बहुत बारीकी से ध्यान रखे। विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में अब तक जो प्रदर्शन किया, उसने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है। विनेश जितने संघर्ष के बाद ओलंपिक में पहुंची और भारत का नाम रोशन किया। वह देश के सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। विनेश फोगाट हमें आप पर गर्व है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines