इंदौर, उज्जैन, देवास और धार जिले में औद्योगिक विकास की प्लानिंग तेज, जानिए क्या बोले CM मोहन यादव?

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि देवास, इंदौर, उज्जैन और धार जिले के औद्योगिक विकास के लिये संयुक्त कार्य-योजना बनाई जाएगी।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव प्रदेश में विकास कार्यों को तेजी के साथ पूरा कर रहा हैं। इसी तहत सीएम मोहन यादव ने देवास में 172 करोड़ रुपये के विकास कार्यो का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया है। इसमें अमृत योजना के तहत 151.90 करोड़ रुपये के 8 विकास कार्य शामिल है, जिसमें देवास के जिला अस्पताल कैम्पस में नए 100 बिस्तरीय मेटरनिटी अस्पताल का लोकार्पण शामिल है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने 11 से 15 अगस्त तक प्रदेश में तिरंगा अभियान चलाने की घोषणा की है।

विज्ञापन

महिलाओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि देवास में दो देवियों का वास है। इसलिए यहां विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएंगी। जिले में शुरू हुई मेटरनिटी अस्पताल से यहां की महिलाओं को मॉडर्न मेडिकल सुविधाएं मिलेगी। अब देवास की बहू-बेटियों को अच्छे इलाज के लिए इंदौर-उज्जैन नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार की तरफ से लगातार काम किया जा रहा है। अल्ट्रा-मॉर्डन सुविधाओं से युक्त मेटरनिटी अस्पताल में महिलाओं को बेहतर सुविधा और सेवाएं मिलेगी।

विज्ञापन

ग्वालियर में होगा अगला रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर में होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी संभागों में उद्योग समिट का आयोजन किया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने उद्योगपतियों से कहा कि आप प्रदेश में उद्योग लगाओ, सरकार आपकी मदद करेगी। देवास, इंदौर, उज्जैन और धार जिले के औद्योगिक विकास के लिये संयुक्त कार्य-योजना बनाई जाएगी। प्रदेश में उद्योग लगाने से यहां के युवाओं को रोजगार मिलता रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ