CM Mohan Yadav Reaction on Union Budget: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट संसद में पेश किया है। सरकार के इस बजट में युवाओं से लेकर महिलाओं और किसानों समेत कई वर्गों पर फोकस किया गया है। मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम मोहन यादव ने इस बजट को विकसित भारत का बजट बताया है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि विकसित भारत में ही विकसित मध्य प्रदेश की भावना छिपी है।
विकसित भारत का बजट
सीएम मोहन यादव मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना पूरा हो रहा है। आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2024-25 का बजट संसद में पेश किया है। सबसे पहले मैं उन्हें इसके लिए बधाई देता हूं। संसद में वित्त मंत्री ने आज जो बजट पेश किया है, उसमें महंगाई की दर को कम करने की भावना दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें: MP Cabinet Meeting: मोहन सरकार ने बनाई नई IT पॉलिसी, जानें कैबिनेट बैठक के अहम फैसले
सरकार की 9 सूत्रीय योजनाएं
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट सरकार की 9 सूत्रीय योजनाएं कृषि उत्पादकता, रोजगार- कौशल प्रशिक्षण, आर्थिक- समावेशी विकास और सामाजिक न्याय पर केंद्रित है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने इस बजट के लिए मोदी सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकसित भारत में ही विकसित मध्य प्रदेश की भावना छिपी है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया में अपनी एक अलग पहचान कायम करेगा।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines