Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सीजन की शुरुआत की। इसके अलावा सीएम मोहन यादव देश के अलग-अलग इंडस्ट्री हब सिटी का दौरा कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव की इन्हीं कामों को देखते हुए आचार्य 108 श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज ने उनकी काफी सराहना की है। जैन मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित है। उन्होंने अपनी पहचान ऊर्जावान मुख्यमंत्री के रूप में बनाई है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम मोहन यादव को हमेशा इसी तरह काम करने का आशीर्वाद भी दिया।
सीएम मोहन यादव की तारीफ
आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ने बताया कि सीएम मोहन यादव जब प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री थे वह उनके 50वें और 51वें जन्म दिवस पर शामिल हुए थे। इसी के साथ महाराज ने बताया कि सीएम मोहन यादव पिछले साल से उनकी जन्म वर्षगांठ पर लगातार आ रहे हैं। उनकी मौजूदगी ने इस चातुर्मास कार्यक्रम बहुमुखी बना दिया है।
यह भी पढ़ें: बाबा महाकाल की ‘शाही’ नहीं ‘राजसी’ सवारी निकलेगी, जानिए क्या बोले CM मोहन यादव?
संतों और धर्माचार्यों का स्थान
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज का उनके प्यार के लिए धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संतों का आर्शीवाद पूंजी की तरह होता है। भारत में संतों और धर्माचार्यों को सबसे ऊपर का स्थान दिया गया है। पूरा समाज अपने बेहतर जीवन बनाने के लिए संतों से मार्गदर्शन लेता है। इन संतों के कारण ही सनातन संस्कृति को निरंतर कायम रखा जा सका है। सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि काल के प्रवाह में यूनान, रोम और कई देशों का अस्तित्व और सभ्यता खत्म हो गई, क्योंकि उन देशों में संत परम्परा नहीं थी।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
16 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
20 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
20 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines