CM Mohan Yadav News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को मध्य प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा शुरू किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्वच्छता की शुरूआत हमारे घर से होती है। स्वच्छता की पहली पाठशाला हमारा घर ही होता है। इसलिए बच्चों को स्वच्छता के संस्कार देने की शुरूआत अपने घर से ही करना होगा। हम सबको महात्मा गांधी जी से सीख लेते हुए स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। राज्यपाल पटेल के मुख्य आतिथ्य तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 और प्रदेश के 50 जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में प्राप्त पुरस्कारों पर केंद्रित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान जन-गण-मन की धुन पेश की गई।
स्वच्छता पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन
इस समारोह में स्वच्छता ही सेवा अभियान की रूपरेखा पर केन्द्र सरकार की लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। जिला चिकित्सालयों में आरंभ हो रहे प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्ले कार्ड भेंट किया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों का सम्मान कर प्रोत्साहन राशि और स्वच्छता किट का वितरण किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इंदौर शहर को स्वच्छता में लगातार सात साल तक सिरमौर रहने पर बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए इंदौर के सफाई कर्मचारियों की अथक और सतत मेहनत की सराहना की। स्वच्छता की आदत और स्वच्छता गतिविधियों में इंदौर वासियों की उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
जन औषधि केन्द्र गरीबों के लिए पीएम की पहल
राज्यपाल ने कहा कि जन औषधि केन्द्र गरीबों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की विशिष्ट पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर प्रदेश के 50 जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों के शुभारंभ पर प्रदेश वासियों को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि न्यूनतम दाम और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के कारण औषधि केन्द्र गरीबों के आर्थिक हित में हैं। राज्यपाल ने सभी से अपील की है कि अपने आस-पास के गरीब और जरूरतमंदों को जन औषधि केन्द्र में मिलने वाली जेनेरिक, किफायती दवाईयों और बड़ी आर्थिक बचत के बारे में ज्यादा से ज्यादा बताएं।
जन-जन के जीवन को आसान बनाना है- सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि जन-जन के जीवन को आसान बनाने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जाने वाली सबसे बड़ी और यादगार भेंट है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर प्रदेश के 50 चिकित्सालयों में आरंभ हो रहे प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत आवासों में हो रहा है गृह प्रवेश, प्रदेश के आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाएगा। सफाई मित्रों के कल्याण के लिए भी राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। आम आदमी के लिए किए जा रहे हैं यह कार्य ही प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस की भेंट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नगरीय निकायों को कचरा मुक्त शहर-स्टार प्रमाणीकरण के आधार पर सफाई मित्रों को राशि प्रदान की जाएगी। नगरीय निकायों को जितने स्टार प्राप्त होंगे, उसमें कार्यरत सभी सफाई मित्रों को उतने हजार की राशि दी जाएगी। एक स्टार प्राप्त नगरीय निकाय के सभी सफाई मित्रों को एक-एक हजार रूपए राशि प्रदान की जाएगी, नगरीय निकाय सात स्टार तक की रैकिंग प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का बड़ा ऐलान, राज्य भर में शुरू होंगे फिटनेस क्लब
संबंधित खबरें
वो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
3 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
5 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines