Sports Minister Vishwas Kailash Sarang News: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि समाज स्वच्छ, स्वस्थ और तन्दूरूस्त हो इसके लिए फिटनेस क्लब की शुरूआत की जायेगी। मंत्री सारंग ने मंगलवार को वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के पास बड़े तालाब की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प अभियान की शुरूआत की। मंत्री सारंग ने कहा कि बड़ा तालाब प्रकृति का उपहार है, जो भोपाल की शान बढ़ाता है। यह तालाब खेल और पर्यटन के लिये भी उपयुक्त अवसर प्रदान कर रहा है। इसे स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिवस पर पूरे प्रदेश और देश में “स्वच्छता और सेवा पखवाड़े” का शुभारंभ हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता चर्चा का विषय बना और समाज जागरूक हुआ। स्वच्छ समाज ही स्वस्थ हो सकता है, अधिकतर बीमारियां अस्वच्छता से होती हैं। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म-दिवस से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म-दिवस तक स्वच्छता पखवाड़ा चलेगा। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश स्तरीय स्वस्च्छता अभियान की शुरूआत की है। खेल विभाग भी 15 दिन तक विभागीय इन्फ्रास्ट्रेक्चर स्टेडियम और ऑफिस में भी वृहद रूप से सफाई अभियान चलाएगा।
फिटनेस क्लबों की होगी शुरूआत
मंत्री सारंग ने सेवा ही संकल्प अभियान की भी शुरूआत की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए सेवा के अलग-अलग प्रकल्प-पीड़ित, शोषित और बीमार व्यक्तियों की सेवा की जायेगी। समाज में फिटनेस के लिए संदेश देने की जरूरत है। इसके लिये फिटनेस क्लबों की शुरूआत होगी और सुनिश्चित किया जायेगा कि समाज स्वस्थ हो।
संयम और अनुशासन जरूरी है- मंत्री सारंग
मंत्री सारंग ने कहा कि खेल और खिलाड़ी समाज को नई दिशा देते है। संयम और अनुशासन से ही खिलाड़ी सफल होता है। हर खेल को नियम कायदे और उसकी आचरण संहिता के साथ खेलना होता है। खेल का मैदान खिलाड़ी बनने के साथ-साथ देश के अच्छे और सच्चे नागरिक बनने की नर्सरी है। अनुशासित व्यक्ति ही सुखद परिणाम देता है। इसलिए युवाओं के जीवन में संयम और अनुशासन महत्वपूर्ण है।
सफाई मित्रों का अभिनंदन
मंत्री सारंग ने सफाई मित्रों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों की मेहनत और लगन से ही शहर, प्रदेश और देश स्वच्छ है। उन्होंने सफाई मित्रों के साथ ग्रुप फोटो भी खिचवाया। मंत्री सारंग ने युवा खिलाड़ियों सहित सभी मौजूद जनों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने और सेवा ही धर्म की शपथ दिलवाई। मंत्री सारंग ने टीटी नगर खेल स्टेडियम में ब्लड डोनेशन कैम्प की शुरूआत भी की। इस मौके पर खेल विभाग के अधिकारी, खिलाड़ी और कोच मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के 50 हजार परिवारों को मिली छत, सफाई कर्मियों का किया सम्मान
संबंधित खबरें
वो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
3 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
4 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines