PM Awas Yojana: मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण के 50 हजार हितग्राहियों को 17 सितंबर को राज्य सरकार गृह प्रवेश कराएगी। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत प्रदेश में 10 लाख नए घर बनाए जाएंगे। भारत सरकार की स्वीकृति के बाद प्रदेश सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, जिलों में प्रभारी मंत्री, विधायक, सांसद कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़कर अपने-अपने जिलों में हितग्राहियों गृह प्रवेश कराएंगे। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल से 50 हजार हितग्राहियों को पीएम आवास में गृह प्रवेश कराएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री यादव मध्य प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ भी करेंगे।
मध्य प्रदेश में था 38 लाख 415 आवास का लक्ष्य
अपने घर का सपना संजोए गरीब परिवारों की उम्मीदें पूरी करने के लिए मध्य प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना (Prime Minister Housing Scheme) में 38 लाख 415 आवास निर्माण लक्ष्य मिला था। अब तक लगभग 37 लाख आवास बना लिए गए हैं। शहरों में भी फ्लैट बनाकर योजना के तहत बेघरों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पीएम मोदी की सोच है कि घर की चाबी- सम्मान, आत्मविश्वास, सुनिश्चित भविष्य, नई पहचान और बढ़ती संभावनाओं का द्वार खोलती है। इसी सोच के साथ 2016 में प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत हुई थी। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को 2024 तक बुनियादी सुविधाओं सहित पक्के मकान की सुविधा देने का लक्ष्य रखा है।
स्वच्छता पखवाड़े की भी शुरुआत
स्वच्छता पखवाड़े के तहत गांव से लेकर शहर तक अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस से इसकी शुरुआत होगी और दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर पखवाड़े का समापन होगा।
ये भी पढ़ें- PM मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के लोगों मिलेगी बड़ी सौगात, CM मोहन यादव देंगे खास गिफ्ट
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
3 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
6 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines