MP में इंडस्ट्रियल विकास! 25 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगी नौकरी, जानें CM मोहन का प्लान

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में सीएम मोहन यादव ने उद्योगों के विकास के लिए अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिए है।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav
विज्ञापन

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को मंत्रालय में औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को उद्योगों के विकास के लिए नई योजना बनाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा उन्होंने प्रस्तावित औद्योगिक नीति पर भी चर्चा की गई। साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि धार जिले के पीएम मेगा टेक्सटाइल पार्क प्रोजेक्ट के काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

Advertisment

अधिकारियों को सीएम का निर्देश  

इस समीक्षा बैठक में सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि धार जिले के इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल और अपैरल पार्क से जुड़े प्रोजेक्ट्स के काम को जल्द पूरा किया जाए। इसके साथ ही सीएम मोहन ने वस्त्र मंत्रालय की तरफ से मंजूर की गए 500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स से जुड़े प्रोसेस को तेजी से पूरा किया जाए। इसके साथ ही सीएम मोहन ने अधिकारियों से उन एजेंसियों को निर्देश देकर पूरी तत्परता के काम करने के लिए कहा है, जो पीएम मेगा टेक्सटाइल पार्क से जुड़े हैं। इस पार्क में 21 यूनिट्स होंगे, जिसके जरिए 25 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

इंडस्ट्रियल यूनिट्स की स्थापना

इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में अलग-अलग इंडस्ट्रियल यूनिट्स की स्थापना के लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों द्वारा मंजूरी मिली हैं। इन परियोजनाओं को लेकर काम तेजी से किया जा रहा है। बैठक में सीएम मोहन यादव ने कई प्रमुख निर्देश दिए हैं। इसमें उद्योगों के विकास के लिए समेकित योजना तैयार करना, प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर रीजनल इंडस्ट्रियल कांन्क्लेव आयोजित करना, प्रदेश में नए उद्योग निवेश के लिए भारत के प्रमुख नगरों में उद्योगपतियों के साथ बैठकें आयोजित करना, प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म और नए क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं का अध्ययन करना शामिल है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ