CM Mohan Yadav on Women Empowerment: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को भोपाल के रवीन्द्र भवन में उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित छात्राओं के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम शामिल हुए। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले 2-3 सालों में देश में महिला कल्याण और महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बदलते दौर में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। भारत का इतिहास महिलाओं के साहस, शौर्य और पराक्रम से भरा हुआ है।
मध्य प्रदेश की बेटियां
सीएम मोहन यादव ने इस दौरान झांसी की रानी की वीरता का बखान किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देवी अहिल्या बाई के शासन व्यवस्था की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि देवी अहिल्या बाई ने अपने कार्यकाल में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों सोमनाथ, उज्जैन, बनारस में विशाल मंदिरों का निर्माण करवाया था। उनकी धर्म के प्रति सच्ची निष्ठा को पूरे सम्मान के साथ याद किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की बेटियों ने भी हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतिभाशाली बेटियों ने देश और दुनियां में मध्य प्रदेश का नाम रौशन किया है। राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने छात्राओं के सेनेटरी पैड के लिए रिलीज किए 57 करोड़ रुपये, सुनाई मध्य प्रदेश की वीरांगनाओं की गाथाएं
समग्र शिक्षा अभियान
इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि समग्र शिक्षा के तहत सैनिटेशन और हाइजीन योजना में 19 लाख छात्राओं को 57 करोड़ 18 लाख रुपये की राशि जारी की गई। इस कार्यक्रम के तहत स्कूल और यूनिवर्सिटी की छात्राओं को स्वच्छता के महत्व और उनके उपायों के बारे में जानकारी दी जाती है। यह योजना स्कूल शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलाई जा रही है। योजना के तहत हर एक छात्रा को एक साल के लिए 300 रुपये की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
31 mins agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
4 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
4 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
5 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
7 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
10 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines