Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन के नागझिरी स्थित बेस्ट लाइफ स्टाइल इंडस्ट्रीज पहुंचे, यहां उन्होंने भ्रमण किया। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने इस दौरान करीब 1000 से अधिक महिलाओं द्वारा किए जा रहे वस्त्र निर्माण के काम का अवलोकन भी किया। सीएम मोहन यागव ने कार्यरत महिलाओं से बात की और उनके काम की गुणवत्ता की सराहा। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।
प्रदेश में महिला सशक्तिकरण
सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि उज्जैन के मालवांचल में टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। टेक्सटाइल इंडस्ट्री महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। सीएम मोहन यादव ने बताया कि इन उद्योगों में महिला सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसकी पुलिस प्रशासन की होगी। उन्होंने आगे बताया कि बेस्ट अपेरल प्लांट 1000 से अधिक लाडली बहनों को रोजगार देने का काम कर रही है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बेस्ट लाइफ स्टाइल इंडस्ट्रीज को महिलाओं को रोजगार देने के लिए धन्यवाद किया है।
यह भी पढ़ें: ‘मॉडर्न साइंस और टेक्नोलॉजी को किया जाएगा लगातार प्रमोट’, नेशनल सेमिनार में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव
उज्जैन में बढ़ेगा मेडिकल टूरिज्म डेस्टिनेशन
सीएम मोहन यादव ने बेस्ट लाइफ स्टाइल दफ्तर में अधिकारियों के साथ उज्जैन में औद्योगिक विकास की गतिविधियों के जुड़े मामले पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन को मेडिकल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में तेजी से कोशिशे जारी है। देश के प्रमुख उद्योगपति उज्जैन में अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बेंगलुरु की तरह उज्जैन में भी आईटी पार्क स्थापित किया जाएंगे।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
19 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines