CM Mohan Yadav on Ratan Tata Death: देश के बिजनेस टायकून रतन टाटा बीते दिन दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार को अपनी आखिरी सांस ली। रतन टाटा के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौर पड़ी है। देश-विदेश की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में उनके योगदान को कभी भूला नहीं जा सकता है।
‘पूरे भारत के लिए अपूरणीय क्षति है’
सीएम मोहन यादव ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए रतन टाटा के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि देश के फेमस उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन की खबर ने उन्हें बहुत दुख पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा का निधन उद्योग जगत ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है।
यह भी पढ़ें: संजय राउत के ‘लाडली बहना योजना’ वाले बयान भड़के CM मोहन यादव, बोले- ये लोग…
‘भूला नहीं जा सकता उनका योगदान’
सीएम मोहन यादव अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि आज देश ने एक महान उद्योगपति के साथ ही बेहद संवेदनशील, राष्ट्रसेवा और मानवता के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले शख्सियत को भी खो दिया है। रतन टाटा के जाने से भारत ही नहीं, बल्कि विश्व उद्योग जगत में उनकी जगह हमेशा खाली रहेगी। देश के विकास में उनका योगदान कभी भूला नहीं जा सकता है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादन ने बाबा महाकाल से रतन टाटा की आत्मा को अपने परमधाम में स्थान देने की प्रार्थना की है।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
17 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
18 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
18 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
20 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines