CM Mohan Yadav on Former Indian Navy Officers Returned: विश्व पटल पर एक बार फिर से भारत ने अपनी जीत के झंडे गाड़ दिए हैं। दरअसल कतर की कोर्ट में मौत की सजा माने वाले पूर्व भारतीय नौसेना के जवानों की सजा माफ हो गई है। इतना ही नहीं, इन 7 जवानों के कतर से भारत सुरक्षित भेजा गया है। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी करके दी। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर तरफ भारत सरकार की तारीफ हो रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी नौसेना के पूर्व 7 जवानों के कतर जेल से रिहा हो कर भारत आने पर खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नए भारत की नई तस्वीर, यह मोदी का इंडिया है।
सीएम मोहन ने कहा- ये मोदी का इंडिया है
सीएम मोहन यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर भारत वापस लौटे नौसेना के जवानों का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ कैप्शन देते हुए सीएम मोहन ने सबसे लिखा कि ‘नए भारत की नई तस्वीर, ये मोदी का इंडिया है।’ इसके बाद उन्होंने भारत की इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए आगे लिखा कि ‘कतर की जेल में बंद 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को रिहा कर दिया गया है। भारत की सफल विदेश नीति का दुनिया पर प्रभाव पड़ रहा है, यह कूटनीतिक जीत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही नतीजा है।’
यह भी पढ़ें: भारत की बड़ी जीत, कतर की जेल से रिहा होकर वतन लौटे 7 पूर्व नौसैनिक, 8 को मिली थी मौत की सजा
भारत वापस लौटे पूर्व नौसेना जवान
बता दें कि, कतर की जेल से रिहा होकर भारतीय नौसेना के पूर्व जवान सोमवार को सुबह 7 बजे स्वदेश लौटे। इस दौरान एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि नौसेना के पूर्व जवान भारत की जमीन पर कदम रखते ही भावुक हो गए। बता दें कि करीब 18 महीने की लंबी लड़ाई के बाद यह भारतीय सैनिक अपने वतन वापस लौटे हैं।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
8 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines