Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य के कोने-कोने तक विकास को पहुंचने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव प्रदेश के युवाओं के लिए करियर के द्वार भी तलाश रहे हैं। सीएम मोहन यादव सोमवार को मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा समन्वय भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह पहुंचे। यहां संबोधन के दौरान उन्होंने खेल के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को देश में सबसे आगे ले जाने की बात कही है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं के साथ भविष्य में और अधिक सुविधाएं दी जाएगी।
सीएम मोहन यादव का संबोधन
संबोधन के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश समेत पूरा देश खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। राज्य के खिलाड़ी कुश्ती और कबड्डी के अलावा बाकी सभी खेलों में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में खेल ट्रेनर को प्रमोट करने का फैसला किया है। इसी के साथ सीएम ने ऐलान किया कि हर जिले में एक एक्सीलेंस कॉलेज बनाया जाएगा। इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने ओलंपिक संघ को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा, जानें CM मोहन यादव ने कौन-कौन से प्रस्ताव किए मंजूर?
खेल में आगे बढ़ेगा मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि नए खिलाड़ियों के जरिए से राज्य खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ जाएगा। मध्य प्रदेश के अंदर खेल के विकास की बहुत संभावनाएं हैं। पीएम मोदी ने नई शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम में खेल को भी खास जगह दी है, जो एक बहुत ऐतिहासिक कदम है। भारत में खेल का महत्व सदियों पुराना है। अब वह जमाना आ गया है जब सभी खेलों में भारत पुरस्कार लेकर आ रहा है। वहीं देश में भी सभी प्रमोशन में खिलाड़ियों का ध्यान रखा जा रहा है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
8 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
8 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
8 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines