Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगरौली जिले में आदिवासी किसान की हत्या के मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सिंगरौली जिले के एक गांव में आदिवासी किसान की ट्रैक्टर से हत्या की घटना बेहद दुखद और गंभीर है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। मैंने जिला प्रशासन को तुरंत जांच के आदेश दिए थे और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश में कानून का राज है और इस तरह के अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
आपको बता दें, सिंगरौली जिले में एक आदिवासी किसान को उसकी ही जमीन से अवैध रेत का परिवहन रोकने पर रेत माफिया द्वारा ट्रैक्टर से कुचल कर मार दिया गया। इस जघन्य घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है।
क्या है मामला?
यह वारदात सिंगरौली में बरका चौकी क्षेत्र के गन्नई गांव की है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय इंद्रपाल अगरिया के रूप में हुई है। गन्नई गांव में रहने वाले गरीब आदिवासी किसान इंद्रपाल अगरिया पर रविवार देर रात रेत माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसको भर्ती कराया गया, जहां किसान ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि रेत माफिया पटरी नदी से रेत उत्खनन कर अपना ट्रैक्टर इंद्रपाल के खेत से निकालना चाहते थे, लेकिन किसान उन्हें वहां से निकलने की अनुमति नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर पहले दोनों में विवाद शुरू हुआ फिर रेत माफिया ने ने किसान पर ट्रैक्टर चढ़ाते हुए वहां से निकल गया।
ये भी पढ़ें- इंदौर-मनमाड़ लाइन पर 160km की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, CM मोहन यादव और रेल मंत्री ने बताई खासियत
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
10 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
22 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines