CM Mohan Yadav Metro Project Plan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। दरअसल सीएम मोहन यादव इंदौर-भोपाल के बाद अब प्रदेश के बाकी नगरों में मेट्रों ट्रेन को दौड़ना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने एक योजना भी तैयार की है, जिसके बारे में उन्होंने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 प्रोग्राम में बताया। सीएम यादव ने कहा कि भोपाल और इंदौर के बाद जबलपुर, ग्वालियर और प्रदेश के बाकी प्रमुख शहरों में भी मेट्रो रेल लाइन के निर्माण की योजना बनाई जा रही है।
सीएम मोहन यादव का मेट्रों प्लान
कार्यक्रम का संबोधन करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्राथमिकता के स्तर पर शहरों में स्वच्छता, मेट्रो जैसी मॉर्डन ट्रांसपोर्ट फेसिलिटी और युवाओं को रोजगार देने के लिए काम कर रही हैं। इसके साथ ही सरकार भोपाल और इंदौर के बाद जबलपुर, ग्वालियर और प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो रेल लाइन के निर्माण की योजना बना रही है। इसके अलावा राज्य में रेलवे क्रॉसिंग खत्म करने के लिए 105 रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण किया जाएगा। साथ ही 34 पुलों के निर्माण के काम की शुरुआत हो गई है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के नवनियुक्त अधिकारियों को CM मोहन यादव ने दी खास सलाह, जानिए क्या बोले?
भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट का भूमिपूजन
इस कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने नगरीय निकायों के विकास प्रोजेक्ट के लिए 1000 करोड़ रुपये अंतरण किए। इसके साथ ही उन्होंने भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के फेज-2 के लिए 8 स्टेशनों का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम में ‘स्वच्छ हम’ किताब और ‘जल मल प्रबंधन नीति 2024’ का विमोचन किया। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने बटन दबाकर 8,837 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटे।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
13 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
13 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
15 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
15 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
17 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
21 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines