CM Mohan Yadav Meet Amit Shah-JP Nadda: मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दिग्गजों की मुलाकात के बाद निगम मंडलों में नियुक्तियों पर चर्चा की अटकलें तेज हो गई है। खासकर उन नेताओं में जो निगम और बोर्ड में कुर्सी पाने के इंतजार में बैठे हैं। इन्हें राज्य और कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलता है। हालांकि, अटकलें हैं कि इसके लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। सदस्यता अभियान के बाद ही ये सरकारी नियुक्तियां होंगी।
SC/ST छात्रों ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री मोहन यादव से मध्यप्रदेश सरकार की अनुसूचित जाति व जनजाति छात्रवृत्ति पर दिल्ली में रह कर अध्ययन कर रहे छात्रों ने मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में भेंट की। इस दौरान उन्होंने सीएम और सरकार की योजना का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा, आप जीवन की हर सफलता प्राप्त करें, हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। आपको बता दें, कुछ समय से सुगबुगाहट है कि निगम मंडलों में जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे लेकर खाका तैयार कर लिया है।
अच्छा काम करने पर मिलेगा इनाम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले ही कहा है कि जो लोग सदस्यता अभियान में अच्छा काम करेंगे, उन्हें इनाम दिया जाएगा। बीजेपी ने संगठन चुनाव का कार्यक्रम 10 नवंबर तक के लिए जारी कर दिया है। यानी अब नेताओं को मंत्री पद के लिए नवंबर के बाद ही मौका मिल पाएगा।
मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार
पिछले हफ्ते ही मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों की कमान सौंपी गई है। अब सभी नेता सरकारी उपक्रमों में नियुक्तियों के लिए जोर-शोर से जुट गए हैं। फरवरी में मोहन सरकार ने एक आदेश जारी कर 45 अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को हटा दिया था। इस बार भाजपा ने मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें सबसे बढ़िया काम करने वाले लोगों को इनाम मिलेगा। इसी आधार पर नियुक्तियों की सूची तैयार होगी। कुछ बड़े चेहरों को भी बड़े निगम और बोर्ड सौंपे जा सकते हैं। वहीं, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान जो नेता दूसरी पार्टियों से बीजेपी में आए थे, वे सभी अपने वादों को पूरा करने का दबाव बना रहे हैं। निगम-मंडल और बोर्ड में नियुक्तियों में संगठन की सिफारिश बहुत मायने रखती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस बारे में कहा है कि सदस्यता अभियान में कमाल दिखाने वालों का कृतज्ञ माना जाएगा।
चर्चा में ये नाम हैं
निगम-मंडल के लिए दावेदारी कर रहे नेताओं में जीतू जिराती, सीमा सिंह, कांतदेव सिंह, शर्देन्दु तिवारी, शैलेंद्र शर्मा, रजनीश अग्रवाल, यशपाल सिंह सिसोदिया, सुनील पांडे, कृष्णमोहन सोनी, राहुल कोठारी, अमिता चपरा, जितेंद्र लिटौरिया, आशुतोष तिवारी, विजय दुबे, संजय नगाइच, शैलेंद्र बरुआ, दिलीप शेखावत, धीरज पटैरिया, जसवंत सिंह हाड़ा, हरिवल्लभ शुक्ला और पुष्कर सिंह शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- ग्वालियर चिड़ियाघर में जल्द होगी नए मेहमान की एंट्री, सेंट्रल जू अथॉरिटी से चल रही बात
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
4 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
7 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
9 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines