CM Mohan Yadav Launched ‘Agradoot Portal’: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार (24 जुलाई 2024) को ‘अग्रदूत पोर्टल’ को लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए योजनाओं संबंधी जानकारियां नागरिकों तक आसानी से पहुंच सकेंगी। आसान भाषा में कहे तो ‘अग्रदूत पोर्टल’ सूचना की शक्ति को सार्थक करेगा। सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की लाडली बहनों को मैसेज भेजकर ‘अग्रदूत पोर्टल’ को लॉन्च किया है। अग्रदूत पोर्टल को प्रदेश के जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया है। विभाग की तरफ से नागरिकों की सुविधा इस तरह की पहल पहली बार की गई है।
सीएम मोहन ने लॉन्च किया ‘अग्रदूत पोर्टल’
‘अग्रदूत पोर्टल’ के लॉन्च पर सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की लाडली बहनों को मैसेज भेजा, जिसमें उन्होंने बताया कि वह 1 अगस्त को सावन में रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर सभी लाडली बहनों को 250 रुपये अंतरित करेंगे। अग्रदूत पोर्टल के जरिए प्रदेश के लोगों को सिंगल क्लिक पर योजना से जुड़ी सारी जानकारी और अपडेट मिल जाएगी। इस पोर्टल के जरिए थ्री लेयर रिव्यू के बाद मैसेज व्हाट्सअप पर शेयर किया जाएगा। इसके माध्यम से एक साथ मल्टी मीडिया मैसेज ( ग्राफिक्स, टैक्स्ट, लिंक, वीडियो) भी शेयर किए जा सकेंगे। इसके अलावा पोर्टल के जरिए से नागरिकों तक योजनाओं की अपडेट आसानी से पहुंचाई जा सकेंगी।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार का डेढ़ लाख संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात, वेतन में हुआ इजाफा
कम समय में पूरा होगा काम
ये ‘अग्रदूत पोर्टल’ इंफॉर्मेशन रेव्युलेशन के सेक्टर में खास पहल है। इसके जरिए से कम समय में भी टार्गेटेड ऑडियंस तक संदेश को पहुंचाया जा सकता है। अग्रदूत पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को आवश्यक्तानुसार फ़िल्टर किया जा सकता है उन्हें श्रेणी अनुसार विभाजित कर मैसेज या सूचनाएं भेजी जा सकेंगी।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
6 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
8 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines