Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार की शाम को आईटी कंपनी कॉग्निजेंट के इंदौर सेन्टर के लॉन्च पर पहुंचे। यहां उन्होंने इंदौर में लगे आईटी कंपनी कॉग्निजेंट के सेन्टर का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि कॉग्निजेंट कंपनी के आगमन से मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके पैदा होंगे। उन्होंने आगे कहा कि ये राज्य के ये लिए बेहद खुशी की बात है कि कॉग्निजेंट ने अपने नए सेंटर के लिए इंदौर को चुना है। इससे जाहिर होता है कि इंदौर अपने बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर और कुशलता के चलते दुनिया भर की टेक्नोलॉजी कंपनियों का पसंदीदा स्थान बन कर उभर रहा है।
इंदौर में ईटी सेक्टर का झुकाव
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि इंदौर में ईटी सेक्टर का झुकाव प्रदेश के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली। इससे करीब 500 की संख्या में आईटी प्रोफेशनल्स को यहां रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आईटी कंपनियों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार हमेशा तत्पर है। सीएम मोहन आगे कहा कि राज्य सरकार हमेशा प्रदेश में नई टेक्निकल कंपनियों और इंडस्ट्रिज को स्थापित करने में सहयोग देगी। इसके अलावा राज्य सरकार की तरफ से व्यवसायों के लिए नए-नए अवसर पैदा किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: ‘जयश्री राम बोलने वाला भारत में रहेगा…’, ओवैसी-मुसलमानों पर ये क्या बोल गए महामंडलेश्वर
विकसित इंडस्ट्री का बोलबाला
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में हमेशा से विकसित इंडस्ट्री का बोलबाला रहा है। जैसे 18-19वीं सदी खाद्य और कपास से आर्थिक विकास से जुड़ी थी। 20 वीं सदी पेट्रोकेमिकल से आर्थिक विकास का युग रहा, वहीं अब 21वीं सदी बौद्धिक युग की अग्रणी सदी है। दुनिया, भारत के ज्ञान का लोहा मानती है। कॉग्निजेंट कंपनी अलग-अलग उद्योगों के 30 स्टेकहोल्डर्स को अपनी सर्विस दे रहा है।
संबंधित खबरें
MP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
56 mins agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 hr agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines