MP CM Mohan Yadav join Re-Invest Summit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित री-इन्वेस्ट 2024 कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने री-इन्वेस्ट 2024 समिट की शुरुआत की। पीएम मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के संबोधन के बाद स्टेज पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गए। अपने संबोधन के दौरान सीएम मोहन यादव ने विशिष्ट व्यक्तियों और देश-विदेश के प्रतिनिधियों के सामने रिन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में मध्य प्रदेश की उपलब्धियों का उल्लेख किया।
रिन्यूएबल एनर्जी प्रोड्यूस का लक्ष्य
सीएम मोहन यादव ने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने साल 2030 तक भारत में 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी प्रोड्यूस करने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी के इस लक्ष्य को पूरा करने में की दिशा में मध्य प्रदेश अपनी पूरी क्षमता के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ओंकारेश्वर में 600 मेगावॉट क्षमता वाली दुनिया की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट को विकसित करने का काम कर रही है। इसके साथ ही 200 मेगावॉट की क्षमता वाले सोलर पैनल भी लगाया हैं। मध्य प्रदेश सरकार हर असंभव को संभव करने की खास क्षमता रखता है।
मोहन यादव सरकार का लक्ष्य
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सभी प्रकार की रिन्यूएबल एनर्जी को प्रोत्साहन देने के लिए तेजी के साथ काम को बढ़ाया गया है। मिशन मोड के तहत साल 2025 तक प्रदेश के सभी सरकारी कार्यलय पर सोलर रूफटॉप लगाने का फैसला लिया गया है। हमारी सरकार पंप हाइड्रो ऊर्जा भंडारण योजना पर भी काम कर रही है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में Clean & Green Energy के सेक्टर में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया है।