Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को भोपाल के 3 EME सेंटर में भूतपूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिकों के योगदान के लिए प्रदेश की जनता की तरफ से अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। सेना को नई टेक्नोलॉजी के लेटेस्ट हथियार उपलब्ध किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब हम सिर्फ युद्ध का जवाब ही नहीं देते बल्कि घर में घुसकर मारते हैं।
सैनिकों की वजह से जिंदा है भारत का लोकतंत्र
सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने भारतीय सेना की निर्भरता विदेशी हथियारों पर कम करते हुए स्वदेशी लड़ाकू विमान और हथियार निर्माण पर खास ध्यान दिया है। इसलिए अब हम सिर्फ युद्ध का जवाब ही नहीं देते बल्कि घर में घुसकर मारते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की देश भक्ति और समर्पण ने ही आज के सेना की नींव रखी है। जब-जब भी जरूरत पड़ी है, तब-तब हमारे सैनिकों ने वीरता और शौर्य का परिचय दिया है। इन सैनिकों की वजह से ही भारतीय लोकतंत्र की सुरक्षित है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र जिंदा है तो यह भारतीय सेना के कारण ही संभव है।
यह भी पढ़ें:मध्य प्रदेश सरकार का युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ा फैसला, CM मोहन यादव ने 11 विभागों को दिये निर्देश
सीएम मोहन यादव की घोषणा
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कि प्रदेश में पूर्व सैनिकों के बच्चों को मेडिकल, टेक्निकल एजुकेशन, इंजीनियरिंग और लॉ समेत कई अलग-अलग कोर्सेस में आरक्षण दिया जाता है। इसी बीच सीएम मोहन यादव ने बताया कि सभी सरकारी विभागों के ग्रुप सी और डी पदों पर भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 स्तर पर कर्मचारियों के पदों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। सरकार की योजनाओं के तहत जमीन के लिए सैनिकों को आरक्षण दिया जाता है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines