Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार पानी को लेकर होने वाली राज्य के लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए अपनी कोशिश कर रही है। राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को पीने के साथ-साथ सिंचाई के पानी की भी उपलब्धता को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय में जल संसाधन विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सीएम यादव ने विभाग के अधिकारियों से नर्मदा नियंत्रण मंडल और वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल के कामों की समीक्षा ली। बैठक में सीएम मोहन यादव ने बताया गया कि मध्य प्रदेश के सिंचाई क्षेत्र को अगले 5 साल में एक करोड़ हेक्टेयर के पार ले जाएगा।
सीएम यादव का अधिकारियों को निर्देश
इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने विभाग के अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट के काम की समीक्षा की। बैठक में सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की सिंचाई क्षमता की जानकारी ली। इसके बाद उन्होने कहा कि वृहद, मध्यम और लघु सिंचाई योजनाओं के जरिए सिंचित क्षेत्र को बढ़ाया जाए। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के उन जगहों पर सिंचाई योजनाओं का काम तेज किया जाए, जहां वर्तमान में सिंचाई प्रतिशत बहुत कम है। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले 5 सालों में प्रदेश की सिंचाई क्षमता को 93 लाख हेक्टेयर के साथ बढ़ाने के निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें: Metro Project: इंदौर-भोपाल के बाद मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में मेट्रो दौड़ाने का प्लान, जानें क्या कहते CM यादव?
योजना कार्य में लाए तेजी
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कार्य बढ़ाने के लिए कहा है। इसके साथ ही ओंकारेश्वर के फ्लोटिंग प्लांट से ऊर्जा उत्पादन का काम जल्द ही शुरू करने के लिए भी कहा है। इसके साथ ही उन्होंने सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे काम की विभागों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सिंहस्थ 2028 के काम में तेजी को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
12 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
13 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
14 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
16 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
20 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines