हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'चंबल की पवित्र भूमि पर भी बहाएंगे विकास की गंगा', कार्यक्रम में बोले CM मोहन यादव

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुरजनपुर के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि चंबल की पवित्र भूमि पर भी विकास की गंगा बहेगी।

विज्ञापन

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन सुरजनपुर जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने जिले में सीएम राइज स्कूल का भूमि-पूजन किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए हरसंभव काम किए जा रहे हैं। इसके साथ ही चंबल की पवित्र भूमि पर भी विकास की गंगा बहेगी। विकास के किसी भी पहलू में चंबल का कोई भी क्षेत्र पीछे नहीं रहेगा।

दिमनी की भूमि लोगों की कर्मभूमि

सीएम मोहन यादव ने कहा कि सुरजनपुर के साथ ही दिमनी की धरती को पवित्र भूमि बनाना है। दिमनी कर्मशील लोगों की धरती है। दिमनी विधानसभा के विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की कर्मभूमि है। इस जमीन की बात ही अलग है। यहां की मिट्टी की खुशबू में भी एक अलग ही तरह की शक्ति महसूस होती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए अत्याधुनिक निजी अस्पताल जरूरी’, मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले

इन विकास कार्यों हुआ घोषणा

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय सांसद की तरफ से इस क्षेत्र के लिए की सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की है। सांसद की मांग के अनुसार दिमनी में क्वारी नदी को रोककर कमतरी बिरहरूआ-गोपी कंचनपुर के मध्य बांध निर्माण कार्य, कटेलापुरा पीडब्ल्यूडी मार्ग पर क्वारी नदी पर पुल निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन, बड़ेगांव से महेबा का पुरा होकर अजनौधा बाया सिरमिती डोंगरपुर मार्ग, चैटा बरैथा में 33/11 केवी सब स्टेशन निर्माण कार्य, ग्राम लहर में 33/11 केवी सब स्टेशन निर्माण कार्य और ग्राम नयापुरा खिरेंटा में 33/11 केवी सब स्टेशन निर्माण कार्य की घोषणा की है, जिसमें 2 करोड़ खर्च आएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola