Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार रात को करोंद क्षेत्र में अयोध्या बायपास से संजीव नगर होकर नेवरी तक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर उस निर्माण कार्य को मंजूरी देगी, जो प्रदेश की आम जनता के लिए जरूरी होगी। मध्य प्रदेश सरकार राज्य को विकास के सभी क्षेत्रों में आगे ले जाने के लिए लगातार काम कर रही है। सीएम यादव ने कहा कि इस सड़क से क्षेत्र के सभी लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी और अब लोग को 5 किलोमीटर तक के जाम से राहत मिलेगी।
सीएम मोहन यादव का संबोधन
सीएम मोहन यादव ने बताया कि इस सड़क निर्माण से लालघाटी क्षेत्र से गांधीनगर और राजा भोज विमानतल जाने वाले लोगों को खास रूप से सुविधा होगी। सीएम यादव ने कहा कि वह करोंद क्षेत्र में अपने स्वागत से अभीभूत हुए है। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि मंत्री सारंग के दिए गए सुझाव पत्र पर आवश्यक कार्यों को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया नरेला क्षेत्र में एलिवेटेड रोड समेत कई और विकास कार्यों को भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। सीएम यादव ने आमजन और जनप्रतिनिधियों की सुझाव पर भोपाल में यातायात के लिए समस्या बने बीआरटीएस (BRTS) को हटाने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: MP सरकार ने रतलाम नगरपालिक निगम आयुक्त पर को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, जानें क्या लगे आरोप?
निर्माण कार्यों को मिल रही तत्काल मंजूरी
इस दौरान मौके पर मौजूद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के अंदर विकास की गंगा बह रही है। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में निर्माण से जुड़े कई कार्यों को सीएम मोहन यादव तत्काल मंजूरी दे रहे हैं। इन कार्यों के लिए राशि को भी बिना किसी देरी के स्वीकृति दी जा रही हैं।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
5 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines