MP Gwalior Regional Industries Conclave: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित ‘रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव’ की शुरुआत हो गई है। इस कॉन्क्लेव में देश और दुनिया के कई निवेशक पहुंच चुके है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी कॉन्क्लेव में पहुंच गए हैं। उन्होंने दीपक जलाकर ‘रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव’ का शुभांरभ किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि वह प्रदेश में विकास के कागजी घोड़े नहीं दौड़ाएंगे, बल्कि मैदान में नजर आएंगे।
‘विकास के कागजी घोड़े नहीं दौड़ाएंगे’
संबोधन के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि भविष्य में भी जब कभी संभागीय रीजनल कॉन्क्लेव किया जाएगा, तो उसमें पूरे प्रदेश के उद्योगपतियों को जोड़कर स्पंदन करेंगे। प्रदेश के विकास की लहर दौड़ेगी, सभी जगहों एक दूसरे से को जोड़ा जाएगा। प्रदेश में विकास के कागजी घोड़े नहीं दौड़ेंगे, बल्कि मैदान में भी नजर आएंगे। इसी दौरान सीएम मोहन यादव ने पांढुर्णा जिले में फैक्ट्री स्थापित करने वाले उद्योगपति से चर्चा के दौरान हंसते हुए कहा कि आप महाराष्ट्र के नागपुर से आते हैं। अब महाराष्ट्र के बहुत सारे उद्योगपति मध्य प्रदेश में इन्वेस्ट कर रहे हैं, यही वजह है कि वहां के मुख्यमंत्री हमसे कह रहे हैं कि आप हमारे उद्योगपति और इन्वेस्टर ले जा रहे है।
यह भी पढ़ें: MP Regional Industrial Conclave: ग्वालियर में जुटेंगे देश-विदेश के निवेशक, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन सेंटर का शुभारंभ
सीएम मोहन यादव ने इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन सेंटर का रिमोट का बटन दबाकर शुभारंभ किया है। आज से यह सेंटर ग्वालियर चंबल अंचल के सभी 8 जिलों में शुरू हो रहे हैं। यह सेंटर सिंगल विंडो पर काम करेंगी, जो अंतर विभागीय स्तर पर काम करेंगे। जिले स्तर पर शुभारंभ हुआ है। इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन सेंटर उद्योगपतियों और निवेशकों के लिए बड़ी सौगात है। इसी के साथ सीएम मोहन यादव ने इन्वेस्ट एमपी पोर्टल को लॉन्च किया गया है। 120 इकाइयों को लैंड एलॉटमेंट लेटर जारी हुए। सीएम मोहन यादव मंच पर पांच उद्योगपतियों को लैंड अलॉटमेंट लेटर प्रदान कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
21 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines