Madhya Pradesh CM Mohan Yadav In Barwani: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। सीएम मोहन यादव प्रदेश के सभी हिस्सों में जा कर विशाल जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी दौरान सीएम मोहन यादव रविवार को बड़वानी जिले में पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सीएम मोहन यादव बड़वानी जिले में गए हैं। यहां पहुंचे के साथ ही सबसे पहले सीएम यादव ने योगमाया मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद उसी मंदिर में ही समाज प्रमुख लोगों के साथ बैठक की।
सीएम यादव ने किया योगमाया मंदिर के दर्शन
योगमाया मंदिर के दर्शन करने के बाद, सीएम मोहन यादव ने एक प्राइवेट रिसोर्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत लगाने को कहा है, इसके साथ ही पार्टी को जिताने का आह्वान किया। कार्यकार्याओं को संबोधित करते हुए, सीएम यादव ने कहा कि वह आज खुद को काफी सौभाग्यशाली मान रहे हैं क्योंकि आज उन्हें बड़वानी स्थित योग मंदिर में मां जगतजननी के दर्शन-पूजन का मौका मिला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह मां जगतजननी से प्रार्थना करते हैं कि प्रदेशवासियों के जीवन में सदैव सुख-समृद्धि की वर्षा करती रहें।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में शिकायतों का अंबार लगा, सी-विजिल ऐप पर दर्ज हुईं 173 कंप्लेंट, सभी का हुआ समाधान
लोक पर्व भगोरिया का आयोजन
चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के कई जिलों में आदिवासियों का लोक पर्व भगोरिया आयोजित हो रहा है। इस लोक पर्व भगोरिया में उम्मीदवार और नेता इस मौके का फायदा उठाते हुए राज्य के आदिवासी बहुल जिलों जैसे अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन और झाबुआ में भगोरिया की धूम के बीच अपना प्रचार कर रहे हैं, जो उनके लिए वरदान साबित हो रहा है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
7 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines