CM Mohan Yadav Held Review Meeting: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने पहला पूर्ण बजट सदन में पेश किया है। बजट के बाद, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय में एक बैठक की जहां पेसा एक्ट के तहत होने वाले कामों और गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस बैठक में, सीएम मोहन यादव ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पेसा एक्ट लागू है, वहां स्थानीय जनजातीय को नए रोजगार सेक्टर से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाएं। सीएम ने अधिकारियों को जनजातीय बहुल पंचायतों के लिए ग्रामीण परिवहन व्यवस्था की संभावनाओं की एक रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है।
रोजगार से जोड़ा जाए जनजातीय लोगों
इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के उन सभी जिलों के स्थानीय जनजातीय लोगों को रोजगार के नए सेक्टर से जोड़ा जाए, जहां पेसा एक्ट लागू है। सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनजातीय बहुल पंचायतों की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में जनजातीय भाई-बहनों को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिए काम की संभावनाओं को तलाशा जाए। इसके लिए अप्रोपियड एक्शन प्लान तैयार कर उसे जमीन पर उराता जाए। इसमें कुटीर, ग्राम उद्योग, पशुपालन, मशरूम, लाख, शहद के उत्पादन, विक्रय, रेशम कीट पालन और वस्त्र निर्माण जैसे काम शामिल है।
यह भी पढ़ें: MP Budget Session 2024: बजट पर क्या बोले CM मोहन यादव? विपक्ष के हंगामे पर दी पहली प्रतिक्रिया
स्टडी कर बनाए रिपोर्ट
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों से कहा कि जनजातीय बहुल पंचायतों को ग्रामीण परिवहन व्यवस्था की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावनाओं पर अध्ययन करने उसकी डिटेल रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने जनजातीय वर्ग की बटालियन बनाने के बारे में भी विचार करने के लिए कहा है। बैठक में बताया गया कि महाराष्ट्र में पौध-रोपण से जनजातीय वर्ग को रोजगार मूलक कार्यों से जोड़ा गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के 20 जिलों के 88 विकास खंडों में पेसा एक्ट लागू है। इसके क्षेत्र में 5133 ग्राम पंचायतें और 11 हजार 596 ग्राम शामिल हैं।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
8 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines