CM Mohan Yadav Meeting With Higher Education Department: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उच्च शिक्षा विभाग की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने विभाग के अधिकारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की, साथ ही उन्हें कई निर्देश भी दिए हैं। इस बैठक में पता चला कि प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत होगी। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय निजी विश्वविद्यालयों को प्रदेश में शुरू करने के लिए बनाई गई प्रोत्साहन नीति पर चर्चा की गई है।
कब शुरू होंगे पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस
इस बैठक में अधिकारियों ने सीएम मोहन यादव को बताया कि 1 जुलाई से प्रदेश के सभी 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस को शुरू कर दिया जाएंगा। बैठक में सीएम मोहन यादव ने कहा कि एक्सीलेंस कॉलेज सभी जिलों का गौरव बढ़ाएगी। एक्सीलेंस कॉलेज से जिले की तहसीलो और जिले के नागरिकों को जोड़ा जाएगा। रोजगार पर पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग एक्सीलेंस कॉलेजों में कृषि पाठ्यक्रम शुरू करेंगे। विद्यार्थियों को इसकी व्यवस्थित रूप से जानकारी दी जाएगी।
सीएम मोहन यादव का आधिकारियों को निर्देश
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के महाविद्यालय और विश्वविद्यालय ऐसी छवि निर्मित और ऐसा वातावरण करें कि दूसरे राज्यों के बच्चे यहां पढ़ने आएं। महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में बेस्ट एजुकेशनल वर्क को प्रमोट किया जाए। इसके साथ ही सीएम मोहन ने आधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट वर्क को जल्द से जल्द से पूरा किया जाए। साथ ही जल्द ही नए पाठ्यक्रम भी शुरू किया जाए। इसके अलावा यहां पर पर्यटन से जुड़े पाठ्यक्रम भी जल्द ही शुरू किया जाए।
यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, MP में खुलेंगे 11 आयुर्वेदिक महाविद्यालय
ड्रोन नीति का निर्माण
इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में ड्रोन नीति का निर्माण किया जाए। उच्च शिक्षा, उद्योग ,कृषि और अन्य संबंधित विभागों में ड्रोन के उपयोग और प्रशिक्षण के संबंध में रणनीति बनाकर कार्य किया जाए। इसी के साथ विमानन पाठ्यक्रमों के लिए की गई व्यवस्थाओं से भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया जाए।
संबंधित खबरें
मोबाइल दुकानदार राजकुमार लोहानी ने हरदीप पुरी को दी चुनौती
1 hr agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
19 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
19 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
20 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
20 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
23 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines