CM Mohan Yadav Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने कई मंत्रि-परिषद के साथ मिलकर कई बड़े फैसले लिए और कई प्रस्तावों पर गंभीर चर्चा की। इस बैठक में मोहन सरकार द्वारा लाड़ली बहनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बड़े फैसले लिए गए हैं। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की अधूरी सड़कों के निर्माण का पूरा किया जाएगा।
लाड़ली बहनों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को तोहफा
कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार ने लाड़ली बहनों को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का फैसला किया। इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का पीएम बीमा योजना के तहत बीमा करवाया जाएगा, जिसकी किश्त राज्य सरकार भरेगी। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निधन होने पर 2,00,000 रुपये और स्थाई दिव्यांगता होने पर 1,00,000 रुपये का बीमा मिलेगा। कैबिनेट ने फैसला किया राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की अधूरी सड़कों को पूरा किया जाएगा। इसके लिए 56 करोड़ रुपये का प्रविधान रखा गया है।
यह भी पढ़ें: इंदौर के पास बनेगा स्मार्ट इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, जानें मोहन सरकार का विकास प्लान
213 पदों को स्वीकृति
इसके अलावा प्रदेश के 22 जिलों में आयुष विंग की स्थापना की जाएगी। इसके तहत जिलों के एलोपैथी अस्पताल में सभी तरह के मेडिकल ऑपशन उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसे चलाने के लिए कैबिनेट ने 213 पदों की स्वीकृति दी है। कैबिनेट ने बैठक में छिंदवाड़ा जिले में पोस्टेड सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार शर्मा की सेवा के दौरान निधन होने जाने पर 90 लाख रुपये की विशेष अनुग्रह राशि देने का फैसला किया है। इसी दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि राज्य में अगला रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव ग्वालियर में 28 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines