हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'समय पर पूरा किया जाए सिंचाई प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य' 124वीं बैठक में CM मोहन यादव का सख्त निर्देश

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नर्मदा नियंत्रण मण्डल की 83वीं और वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 124वीं बैठक में अधिकारियों को सिंचाई प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य को लेकर सख्त निर्देश दिए है।

विज्ञापन

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत सीएम मोहन यादव ने बीते दिन नर्मदा नियंत्रण मण्डल की 83वीं और वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 124वीं बैठक की। इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन और मंजूर किए गए नए सिंचाई प्रोजेक्ट के काम को समय-सीमा में पूरा किया जाए। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव हिदायत देते हुए कहा कि निर्माण के कामों में गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाए।

सीएम का आधिकारियों को सख्त निर्देश

बैठक में सीएम मोहन यादव ने लंबे समय से अटके सिंचाई प्रोजेक्ट्स के काम पर खास ध्यान देते हुए उसे प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर जोर दिया है। बैठक में सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को समझाते हुए कहा कि सिंचाई परियोजनाओं का लाभ आदिवासी बहुल क्षेत्रों को समय पर और सही तरीके से मिलना चाहिए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश आने वाले सिंचाई प्रोजेक्ट का सबसे ज्यादा लाभ आदिवासी बहुल क्षेत्रों को होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने दी बड़ी सौगात, अब MSP पर होगी सोयाबीन की खरीद

इन सिंचाई प्रोजेक्ट्स पर भी हुई बात

इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश के अलग-अलग सिंचाई प्रोजेक्ट के बारे में बात की है। नर्मदा नियंत्रण मण्डल की 83वीं बैठक में सेंधवा उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजना, बड़वानी जिले की निवाली उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजना, मां रेवा उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजना, जावर माईक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना और धार उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजना के निर्माण काम की चर्चा की गई।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola