Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए का नए-नए रास्ते तलाश रहे हैं। इसके अलावा सीएम मोहन यादव प्रदेश के लोगों को भी एक बेहतरीन व्यवस्थाएं देने पर भी काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार (12 जुलाई 2024) को प्रदेश के सभी सांसदों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने सभी सांसदों को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। सीएम मोहन यादव द्वारा दी गई जिम्मेदारी में सांसदों के लिए समय सीमा एक बड़ा टास्क होने वाला है।
सीएम मोहन ने सांसदों को सौंपी जिम्मेदारी
दरअसल, सीएम मोहन यादव ने सभी सांसदों को प्रदेश में सालों से अटके केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट पर अमल करने का काम दिया है। सीएम मोहन ने कहा कि सांसदों को तय समय सीमा में प्रोजेक्ट को पूरे करने में आ रही परेशानिओं और कठिनाइयों को दूर करने और उसके बाद केंद्र सरकार से कॉडिनेशन करने के लिए कहा है। इसके साथ तय समय सीमा में ही प्रोजेक्ट पर धरातल में उतारने का भी काम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: देश में 100 प्रतिशत तक पहुंचेगा 4G पेनिट्रेशन, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया प्लान
क्या बोले सांसद आलोक शर्मा?
सीएम मोहन यादव के दिए टास्क पर न्यूज़ 24 से बात करते हुए भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल समेत प्रदेश में ऐसे कई प्रोजेक्ट हैं, जो लंबे समय से अटके हुए हैं। प्रदेश के सभी 29 सांसदों को यह जिम्मेदारी मिली है। सांसदों ने अपने क्षेत्र और रुचि के आधार पर प्रोजेक्ट की समीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि सांसदों को ऐसे कई विजन पर काम करना है। उन्होंने बताया कि इसी सिलसिले में वर्ल्ड लेवल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को बेहतर बनाने के लिए प्रोजेक्ट तैया किया जा रहा है। प्रदेश में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर पहल की शुरू हो गई है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines