CM Mohan Yadav Get Emotional For Father: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में पिता पूनमचंद यादव को खोया है। पूनमचंद यादव के निधन के बाद से उज्जैन के उनके निजी निवास पर लगातार लोगों का आना लगा हुआ है। यहां पिता पूनमचंद यादव के संस्मरण के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव काफी भावुक हो गए। यहां उन्होंने अपने पिता के साथ ही यादों को लोगों के साथ साझा किया। सीएम मोहन यादव ने बताया कि उनके पिता ने हमेशा राजनेता को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं को लेने से मना किया है। उन्होंने बताया कि उज्जैन विकास प्राधिकरण के चेयरमेन बनने से लेकर विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनके पिता ने कभी सरकारी सुविधा लाभ उठाया है।
‘किसी को दुख मत पहुंचाना’
सीएम मोहन यादव ने कहा कि जब वह विधायक का चुनाव जीतकर आए थे, तो उन्होंने सबसे पहले अपने पिताजी के पैर छुए थे। इस दौरान उनके पिता ने कहा कि जीत गए अच्छी बात है लेकिन हमेशा स्वाभिमान की जिंदगी जीना। कभी किसी के पैरों में मत गिरना। अपने कर्म और दम के आधार पर हमेशा आगे बढ़ना। क्योंकि मेहनत से किया गया काम एक दिन जरूर रंग लाता है और आपको ऊंचाई तक पहुंचाता है। सीएम मोहन यादव ने आगे बताया कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर अपने पिता से आशीर्वाद लेने गए, तो उन्होंने कहा कि अच्छा काम करना, लोगों का भला करना। किसी को दुख मत पहुंचाना।
यह भी पढ़ें: पिता के निधन का दर्द भूल एक्टिव हुए CM मोहन यादव, हालातों का जायजा लिया, कलेक्टरों को दिए निर्देश
‘हमेशा आशीर्वाद के साथ दी नई सीख’
सीएम मोहन यादव ने कहा कि उनके पिताजी हमेशा आशीर्वाद के साथ एक नई सीख दिया करते थे। उन्होंने अपने आखिरी समय तक खुद ही काम किया है। उन्होंने कभी भी लोगों से यह नहीं कहा कि वह विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री का पिता है। पूरी जिंदगी उन्होंने एक सामान्य व्यक्ति का जीवन जीया है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि जब उन्होंने अपने पिता से उनके मुख्यमंत्री निवास में रहने के लिए कहा तो उनके पिता ने साफ मना कर दिया। साथ ही कहा कि आज तक वह कभी सरकारी कार में नहीं बैठे तो सरकारी में कैसे रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि तुम जाओं और वहां रहकर लोगों की सेवा करते रहो।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines