CM Mohan Yadav Gift To Student: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने इंदौर में रह कर कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को एक बड़ी सौगात दी है। दरअसल, सीएम मोहन यादव ने इंदौर जिला प्रशासन की अभिनव पहल पर बनाई गई मॉडर्न सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी और मुख्यमंत्री परीक्षार्थी सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने युवाओं से बात करके उनका हौसला बढ़ाया। सीएम मोहन यादव ने बताया कि होलकर साइंस कॉलेज में बनाई गई लाइब्रेरी मुख्यमंत्री परीक्षार्थी सुविधा केंद्र में हर रोज 400 विद्यार्थी आराम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इस लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री परीक्षार्थी सुविधा केन्द्र
इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने बताया गया कि मुख्यमंत्री परीक्षार्थी सुविधा केन्द्र इंदौर के जिला प्रशासन की अनोखी पहल है। इस केंद्र में विद्यार्थियों को बहुत ही कम फीस में मॉर्डन सर्व सुविधा से भरपूर लाईब्रेरी का लाभ मिलेगा। फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं में बहुत ज्यादा कॉम्पिटिशन है। इस मुकाबले के लिए महंगे कोचिंग संस्थानों में साधन सम्पन्न युवाओं को तो परीक्षा के तैयारी के लिए सारे संसाधन मिल जाते हैं। लेकिन साधारण और गरीब प्रतिभाशाली युवाओं को सही ढ़ग से स्टडी मेरियल ही नहीं मिल पाता है। इन युवाओं को इन्टरनेट से लेटेस्ट रीडिंग मटेरियल की तलाश रहती है। ऐसे में मुख्यमंत्री परीक्षार्थी सुविधा केन्द्र में उन्हें अच्छे संसाधन के साथ अपने केरियर की उड़ान को दिशा देने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: ‘दूध के प्रॉडक्शन सेक्टर में आगे बढ़ेगा मध्य प्रदेश’, इंदौर दौरे पर बोले CM मोहन यादव
इंदौर जिला प्रशासन की अनोखी पहल
सीएम मोहन यादव ने बताया कि इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह के गाइडेंस में होलकर महाविद्यालय में छात्रों के लिए मॉर्डन लायब्रेरी को तौर पर मुख्यमंत्री परीक्षार्थी सुविधा केन्द्र बनाया गया। इस सुविधा केन्द्र पर युवाओं को सारी सुविधा प्राइवेट लायब्रेरी के जैसी ही मिलेगी। यहां बैठने के लिए सुविधाजनक फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। इस केन्द्र पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी स्पीड के इंटरनेट वाईफाई सुविधा भी मौजूद होगी। इससे युवाओं की ऑनलाइन रीडिंग कंटेन्ट तक पहुंचना असान होगा।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
14 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines