Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी तहसील के ग्राम बगवाड़ा में विद्याभारती मध्यप्रांत द्वारा सम्राट विक्रमादित्य सैनिक स्कूल का सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर बनने वाले इस आर्मी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सम्राट विक्रमादित्य की पुरुषार्थ, न्यायप्रियता, पराक्रम, सुशासन और दानशीलता की शिक्षा और प्रेरणा मिलेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विद्या भारती संस्थान की तरफ से इस सैनिक स्कूल के जरिए विद्यार्थियों में संस्कार और राष्ट्रनिर्माण की भावना बढ़ेंगी। नई शिक्षा नीति के निर्माण में विद्या भारती संस्थान का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है। मध्य प्रदेश के सभी सैनिक स्कूलों को शुरू करने में राज्य सरकार पूरी मदद करेगी।
मॉर्डन एडुकेशन की सुविधाओं से लेस होगा यह स्कूल
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य सैनिक स्कूल का निर्माण विद्या भारती मध्यभारत प्रांत द्वारा किया जा रहा है। इस स्कूल में छात्रों को मॉर्डन एडुकेशन की सारी सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को बेस्ट ट्रेनिंग भी दी जाएगी। सीएम ने आगे कहा कि नर्मदा नदी और नेशनल हाईवे-46 के पास वन और पर्वत श्रृंखलाओं से घिरी हुई यह जगह इस आर्मी स्कूल के लिए बिल्कुल सही है। यहां छात्रों को भारतीय सेना के कौशल और संस्कारों के साथ शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस भवन की नींव नवग्रह विधान, वास्तु पुरुष और सांस्कृति के मूल्यों पर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बोले सीएम मोहन यादव- राज्य में स्पीड के साथ होगा गरीब, युवा, किसान और महिलाओं का विकास
40 एकड़ में फैला स्कूल
सीएम मोहन यादव ने यह भी बताया कि सम्राट विक्रमादित्य सैनिक स्कूल कैम्पस पूरे 40 एकड़ में फैला होगा। स्कूल कैम्पस में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल बनाए जाएंगे। इस स्कूस में में डे-बोर्डिंग की सुविधा भी रहेगी। विद्यालय का मुख्य भवन 24500 वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्पोर्ट्स ग्राउंड, एथलेटिक्स ट्रैक, हॉकी मैदान, घुड़सवारी का मैदान, स्विमिंग पूल और शूटिंग रेंज भी बनाया जाएगा।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
16 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 day agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
2 days agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
3 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
3 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines