CM Mohan Yadav Father Last Rite: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता सेठ पूनमचंद यादव अब हमारे बीच नहीं रहे। 3 सिंतबर को उन्होंने 100 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। आज उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई और क्षिप्रा तट पर भूखीमाता मंदिर के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के बड़े भाई नंदू यादव ने अपने पिता पूनमचंद यादव की चिता को मुखाग्नि दी।
अंतिम दर्शन को पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज
सेठ पूनमचंद यादव के अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मध्य, प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टटवाल, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना समेत कई हस्तियां पहुंची हैं।
यह भी पढ़ें: सिंगरौली में आदिवासी किसान की हत्या पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
सेठ पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा
जानकारी के अनुसार, सीएम मोहन यादव के पिता सेठ पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा 4 सिंतबर सुबह 11.30 बजे से अब्दालपुरा में स्थित उनके निज निवास गीता कॉलोनी से शुरू होगी। दिवंगत पूनमचंद यादव ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है और पूरे परिवार का बेहतर पोलन-पोषण किया। पूनमचंद्र यादव कई साल पहले रतलाम से उज्जैन में आकर बस गए थे। शुरुआती के दिनों में उन्होंने शहर की एक बड़ी टेक्सटाइल मिल में मजदूर नौकरी की थी। इसके बाद उन्होंने भजिया और दाल-बाफले की दुकान लगाई। इसी तरह मेहनत करते हुए उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाया-लिखाया और काबिल बनाया।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
9 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
22 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines