हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MP: दमोह सड़क हादसे पर CM मोहन यादव जताया दुख, मृतकों के परिवारों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये

CM Mohan Yadav on Damoh Road Accident: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को दमोह में भीषण सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

CM Mohan Yadav on Damoh Road Accident: मध्य प्रदेश के दमोह में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्रियों से भरी ऑटो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस और डॉक्टरों की टीम पहुंची। पुलिस ने सबसे घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस खौफनाक हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी दुख जताया है। साथ ही इस हादसे में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम मोहन ने हादसे पर जताया दुख

सीएम मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इस हादसे में पर दुख जताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि दमोह जिले के दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में कई अनमोल जिंदगियों के दुनिया से जाने की दुखद खबर मिली है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि भीषण हादसे में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने घोषणा की कि राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh की मोहन यादव कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, किसानों को मिलेगी सौगात, पढ़ें डिटेल

पीड़ित परिवार के साथ राज्य सरकार

सीएम मोहन यादव ने अपनी पोस्ट में आगे पीड़ित परिवार के लिए लिखा कि वह परमेश्वर से दिवंगत लोगों की आत्म की शांति देने और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें