CM Mohan Yadav Expressed Gratitude to PM Modi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास के लिए बिना रुके लगातार काम कर रहे हैं। प्रदेश के विकास में राज्य सरकार को केंद्र सरकार का भी पूरा सपोर्ट मिल रहा हैं। मध्य प्रदेश की प्रगति के लिए केंद्र सरकार की तरफ से राज्य को कई नई सौगातें दी गई है। इसके लिए सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का निर्णय अभिनंदनीय है। केंद्रीय कैबिनेट ने नेशनल हाइवे-146 के ग्यारसपुर से राहतगढ़ खंड को 4-लेन में अपग्रेड और विकास करने के लिए 903.44 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। इससे क्षेत्र के साथ प्रदेश की प्रगति में नया अध्याय लिखा जाएगा।
पेसा मोबिलाइजर्स के मानदेय में वृद्धि
सीएम मोहन यादव ने कहा कि केंद्र कैबिनेट की तरफ से गुरुवार जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने के लिए पेसा मोबिलाइजर्स के मानदेय को 4 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रुपये हर महीने करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार का एक और संकल्प पूरा हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी की सरकार में हम जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ लगातार काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: MP में नदी पर्यटन का केंद्र बनेगा मेघनाद घाट, नर्मदा में गुजरात तक चलेगा क्रूज
प्राइवेट सेक्टर के इंवेस्टमेंट
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि पीएम मोदी की सरकार में केंद्रीय कैबिनेट की तरफ से IN-SPACe के तहत अंतरिक्ष के लिए एक हजार करोड़ के वेंचर कैपिटल फंड्स की स्थापना को मंजूरी देने का फैसला किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस कैपिटल फंड्स स्पेस सेक्टर में काम कर रहे करीब 40 स्टार्टअप को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। यह पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से प्रेरित यह फैसला इंडियन स्पेस टेक्नोलॉजी में प्राइवेट सेक्टर के इंवेस्टमेंट की भागीदारी बढ़ाते हुए इसकी प्रगति भी सुनिश्चित करेगा।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines