Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य के विकास के लिए तेजी के साथ काम कर रहे हैं। इसके लिए सीएम मोहन यादव प्रदेश में राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का सख्ती के साथ पालन करवाते हैं। इससे प्रदेश की जनता को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। हाल ही में मध्य प्रदेश को पीएम स्ट्रीट वेंडर और अन्त्योदय योजना के तहत शानदार प्रदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। इसके लिए सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग को बधाई दी है।
विभाग को मिला स्पार्क अवार्ड
मध्य प्रदेश में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा केंद्र सरकार की पीएम स्ट्रीट वेंडर और दीनदयाल अन्त्योदय योजना को लेकर बेहतरीन काम किया गया है। अब विभाग को इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और कैबिनेट के सदस्यों ने विभाग को बधाई दी है। हाल ही में नई दिल्ली में पीएम स्वनिधि योजना को प्राइस अवार्ड और दीनदयाल अन्त्योदय योजना को स्पार्क अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
यह भी पढ़ें: उज्जैन में होगा साइंस फेयर और नेशनल स्पेस डे का आयोजन, जानें क्या है CM मोहन का प्लान?
मध्य प्रदेश निकला सबसे आगे
बता दें कि पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्म-निर्भर निधि योजना के तहत सिल्कटेड को वॉर्किंग कैपिटल लोन, ब्याज अनुदान सहायता, केंद्र सरकार की तरफ से एक्सेस बैलेंस इंटरेस्ट राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के तहत व्यक्ति को 11 लाख 95 हजार रुपये का लोन दिया जाता है। वहीं इस योजना के तहत के मध्य प्रदेश में कुल 1736 करोड़ रुपये वितरित किए गए है, जो देश में सबसे ज्यादा है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines