Big Announcment For Retired Teachers: प्रदेश में लगातार मोहन सरकार विकास के कार्यों में जुटी है। प्रदेश में शिक्षा-दीक्षा दुरुस्त हो, इसके लिए मध्यप्रदेश के खंडवा में शिक्षक दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने रिटायर्ड शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा जो भी शिक्षक रिटायरमेंट के बाद काम करने की इच्छुक हैं, वे आदिम जाति विभाग में आवेदन कर सकते हैं। हम उन्हें 11-11 महीनों तक विस्तार देते हुए 65 साल तक उनकी सेवाएं लेंगे। क्योंकि अब 62 साल की उम्र में टीचर रिटायर हो जाते हैं। ऐसे में अगर जो शिक्षक आगे काम करने की इच्छुक होंगे, तो उन्हें हम यह मौका देंगे। जल्द हम इसको लेकर एक नया प्रस्ताव लेकर आएंगे।
ये भी पढ़ें- पिता के निधन का दर्द भूल एक्टिव हुए CM मोहन यादव, हालातों का जायजा लिया, कलेक्टरों को दिए निर्देश
आज शिक्षक दिवस के मौके पर खंडवा की महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या विद्यालय में मंत्री विजय शाह ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों का सम्मान किया। मंत्री विजय शाह ने इस दौरान कहा कि शिक्षक ही हमारे देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। इसलिए शिक्षकों का जितना सम्मान किया जाए वह कम है।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजी, विज्ञान और गणित के विषयों के शिक्षकों की बड़ी कमी है। इस विषय में जो शिक्षक रिटायर हो गए हैं और अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। वह 65 साल की उम्र तक पे माइनस पेंशन योजना के तहत अपनी सेवाएं दे सकेंगे। जल्दी ही इस तरह का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में एमपी ट्रांसफर पॉलिसी बैन पर चर्चा, अक्टूबर में लिया जा सकता है फैसला
ये भी पढ़ें- ‘मेहनत से किया काम जरूर रंग लाता है’, पिता का संस्मरण सुन भावुक हो गए CM मोहन यादव
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines