CM Mohan Yadav Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को मार्च महीने की दूसरी कैबिनेट बैठक बुलाई। इस मंत्रिपरिषद की बैठक में सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट के साथ मिलकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इस बैठक में मोहन यादव की कैबिनेट ने सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में नया सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला लिया और इसके सिविल काम के लिए 592.30 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। इसके अलावा प्रदेश के किसानों को उनकी उपज की बेहतर कीमत दिलाने के लिए वर्ष 2024-25 के गेहूं पर 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भुगतान की मंजूरी दी है, जिसमें 3,850 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
फ्री सरकारी गारंटी को स्वीकृत
इसके अलावा कैबिनेट ने विभागाध्यक्ष कार्यालय संचालक, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सतपुड़ा भवन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व एवं संचालक को पदस्थ अमले सहित उज्जैन ट्रांसफर करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा आने वाले वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1 अप्रैल 2024 से लेकर 31 मार्च 2025 तक के लिए 29,400 करोड़ रुपये की फ्री सरकारी गारंटी को भी मंजूरी दी। इसके साथ ही कैबिनेट ने ‘उर्वरक अग्रिम भंडारण योजना’ के लिए वर्ष 2024-25 में मार्कफेड को 850 करोड़ रुपये की फ्री सरकारी गारंटी को स्वीकृत दी।
यह भी पढ़ें: MP के डिप्टी सीएम शुक्ल ने की राज्य में सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा, आधिकारियों को दिए खास निर्देश
प्रदेश में बनेंगी 4 नए मेडिकल यूनिवर्सिटी
इस बैठक में कैबिनेट ने प्रदेश में 4 नए मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाने का फैसला किया है, जिसके लिए 1200 करोड़ रुपये को स्वीकृति दी गई है। ये चारों मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रदेश के नीमच, मंदसौर, श्योपुर और सिंगरौली में बनाई जाएंगी। इसके अलावा सेंट्रल स्पॉन्सर स्कीम में इन मेडिकल कॉलेजों में नए नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए कैबिनेट ने 192.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines