CM Mohan Yadav Rewa Regional Industry Conclave: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने राज्य में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सीरीज की शुरुआत की है। अब तक राज्य के उज्जैन, जबलपुर, सागर और ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा चुका है। अगला रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 23 अक्टूबर को रीवा में होने वाला है।
औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा
सीएम मोहन यादव का कहना है कि इस कॉन्क्लेव के जरिए विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास को एक नई दिशा मिलेगी। इस मंच से व्यापार, पर्यटन, उद्योग और कृषि क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए मजबूत कदम उठाए जाएंगे। इससे राज्य और विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास होगा, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। जो राज्य के समग्र आर्थिक विकास को सशक्त बनाएंगा।
इंवेस्टर्स और उद्यमियों के बीच संवाद
उन्होंने यह भी बताया कि रीवा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में व्यापारिक और औद्योगिक स्टेकहॉल्डर्स के लिए बिजनेस प्रमोशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। यहां 16 से अधिक फेमस सरकारी और प्राइवेट डिपार्टमेंट अपने प्रोडक्ट, सर्विस और पॉलिसी को प्रेजेंट करेंगे। इसका उद्देश्य व्यापार को सरल बनाने के साथ इंवेस्टर्स और उद्यमियों के बीच कॉम्युनिकेशन को बढ़ावा देना है। इस कॉन्क्लेव में एमपी इंडस्ट्रियल डेव्लपमेंट कॉरपोरेशन की बहुत ही खास भूमिका रहेगी। इसका काम ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत बिजनेस प्रोसेस को सरल और आसान बनाकर निवेशकों को व्यापार स्थापित करने मदद करना है।
यह भी पढ़ें: ‘अब युद्ध का जवाब ही नहीं देते…घर में घुसकर मारते हैं’, पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम में बोले CM मोहन यादव
IT और ESDM इंडस्ट्री में होगा विकास
बता दें कि एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेव्लपमेंट कॉरपोरेशन राज्य के IT और ESDM इंडस्ट्री में विकास और निवेश के अवसरों को शेयर भी करेगा। वहीं MSME विभाग सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए अपनी योजनाओं के बारे में बताएंगी। कॉन्क्लेव में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राज्य के पर्यटन स्थलों और उद्योग में निवेश की संभावनाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
23 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines