CM Mohan Yadav On CM Kejriwal ED Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ED द्वारा गिरफ्तारी को लेकर देशभर में राजनीति का माहौल गर्म हो गया है। पहले इस गिरफ्तारी के खिलाफ सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन फिर उन्होंने अपनी याचिका को वापस ले लिया। अब इस मामले की सुनवाई निचली अदालत में होगी। ऐसे में इस बीच सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सीएम केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पहले इस्तीफा देकर आरोपों से बरी होना चाहिए।
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या बोले सीएम मोहन यादव?
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में जेल जाना यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए जेल गया हो। उन्होंने कहा कि अपने देश का इतिहास है कि जब भी किसी नेता पर कोई आरोप लगता है तो वह सबसे पहले अपना इस्तीफा देते हैं और जब तक आरोप से बरी नहीं हो जाते, तब तक वह अपना दायित्व नहीं लेते हैं। लाल बहादुर शास्त्रीजी से लेकर लालकृष्ण आडवाणी तक किसी ने भी अपना दायित्व तब तक नहीं लिया, जब तक वे आरोपों से बरी नहीं हो गए।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में पहले चरण के लिए दाखिल हुए 9 नामांकन पत्र, जबलपुर और छिन्दवाड़ा सीट अभी भी बाकी
सीएम मोहन यादव का केजरीवाल पर तंज
उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि लोकतंत्र में अगर किसी के ऊपर उंगली उठ रही है। इसके अलावा उनकी ही पार्टी के 2-2 मंत्री इसी आरोप के चलते जेल में बंद हैं। जिन्हें लगातार प्रयास करने के बाद भी हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिल रही हैं। इतना ही नहीं, शराब कांड के मामले में केजरीवाल को भी 9 बार समन भेजा गया, जिसके लिए वह हाईकोर्ट गए, जहां उन्हें कोर्ट से रिलीफ नहीं मिला, ऐसे में उन्हें खुद इस्तीफा देकर पहले अपने ऊपर लगे आरोप का सामना करना चाहिए था। आरोपों से बरी होने के बाद वह अपनी सरकार चला सकते थे। ऐसे मुख्यमंत्री के रूप में जेल जाना यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ। पद का इतना मोह, लोभ केजरीवाल जी को शोभा नहीं देता।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines