CM Mohan Yadav Big Decision: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को मुलताई में आयोजित विशाल जनसभा में शामिल हुए। यहां सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैतूल जिले में 347 करोड़ रुपये की लागत के साथ 1008 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके अनुसार पीएम मोदी द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदेश के हर गरीब को मिलेगा। राज्य में कोई भी गरीब बिना पक्के मकान के नहीं रहेगा।
सीएम मोहन का बड़ा ऐलान
सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व का नंबर वन देश बनाना है। इसके लिए पीएम मोदी द्वारा की जा रही पहल के लिए देश की जनता उनकी आभारी हैं। लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता ने पीएम मोदी के प्रति अपने विश्वास को व्यक्त किया और सभी 29 सीटों पर कमल का फूल खिला। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम मोहन ने कहा कि पीएम मोदी की मंशानुसार राज्य में कोई भी गरीब बिना पक्के मकान के नहीं रहेगा। राज्य सरकार सभी गरीब परिवारों को पक्का मकान देने के लिए 3 करोड़ पक्के मकान बनाने जा रही है।
यह भी पढ़ें: क्यों नहीं रद्द हुई अक्षय कांति बम के कॉलेज की मान्यता?, MP के उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब
हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ
इसके साथ ही सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश में तीर्थ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ की जा रही है। शुरुआत में इस सेवा से सिर्फ दो ज्योतिर्लिंगों, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर को जोड़ा जा रहा है। प्रदेश के युवा हेलीकॉप्टर और विमान चलाना सीखें इस उद्देश्य से जरूरी ट्रेनिंग और कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines