विपिन श्रीवास्तव
CM Mohan Yadav Big Decision Ladli Behna: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के लिए विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सीएम मान का कहना है कि किसी भी प्रदेश का विकास महिलाओं के सहयोग के बिना नहीं हो सकता है। सीएम मोहन यादव ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने मंत्रि-परिषद के साथ कई प्रस्तावों पर चर्चा की। इस बैठक में मोहन सरकार ने लाडली बहनों को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल, अब मोहन सरकार 450 रुपये में लाडली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर देगी। इसके साथ ही लाडली बहनों को हर महीने मिलने वाली 1250 रुपये की राशि दी जाएगी।
लाडली बहना के लिए बड़ा फैसला
कैबिनेट बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को अब 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। बता दें कि फिलहाल गैस सिलेंडर का दाम 848 रुपये है, जिसमें से लाडली बहना को सिर्फ 450 रुपये देने होंगे। बाकी 398 रुपये प्रदेश की मौहन सरकार देगी। इसके लिए बजट में 160 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मोहन सरकार ने आज की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मोहर लगाई है। इसके अलावा अगस्त महीने की पहली तारीख को सभी लाडली बहनों के खाते में 250 रुपये एक्स्ट्रा दिए जाएंगे। इसके अलावा हर महीने मिलने वाले 1250 रुपये दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: CM मोहन ने किया ‘राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन 2024’ का शुभारंभ, बोले- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पहुंचेगा ये कार्यक्रम
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा
इसके अलावा इस बैठक में मोहन सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। दरअसल, राज्य की मोहन सरकार पीएम बीमा योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा सरकार कराएगी, इसकी प्रीमियम भी सरकार ही भरेगी। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 2 लाख का बीमा मिलेगा।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines