CM Mohan Yadav Next Cabinet Meeting in Maheshwar: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिन सुशासन भवन में एक बैठक आयोजन किया। इस बैठक में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्मशताब्दी के आयोजन पर चर्चा की। बैठक में सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राज्य सरकार अपनी कैबिनेट की बैठक महेश्वर में आयोजित करेगी। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया कि सालों पहले देवी अहिल्याबाई होलकर ने विधवा विवाह को प्रोत्साहन, खासगी प्रथा और माहेश्वरी साड़ी निर्माण में महिलाओं को जोड़ने जैसे काम किए हैं, जो महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।
लोकमाता देवी अहिल्याबाई का शासन
बैठक में सीएम मोहन यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं और उसके बाहर जा कर प्रसिद्ध तीर्थों और धार्मिक स्थानों में मंदिर, घाट, कुंए और बावड़ियों का निर्माण करवाया। उनका शासनकाल न्यायप्रियता के लिए जाना जाता है। देवी अहिल्याबाई ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई काम किए गए हैं। उन्होंने विधवा विवाह को प्रोत्साहन और खासगी प्रथा पर जो काम किया है, वो महिला सशक्तिकरण का खास उदाहरण हैं। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं को माहेश्वरी साड़ियां बनाने में जोड़ा, जिससे महिलाओं में आर्थिक आत्मनिर्भरता का बढ़ी।लोकमाता देवी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व और कृतित्व को समग्र रूप से नई पीढ़ी के सामने लाया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: मां नर्मदा नदी के आसपास नॉनवेज-शराब पार्टी की तो खैर नहीं! CM मोहन यादव ने जारी किया ये सख्त निर्देश
सीएम मोहन यादव की घोषणाएं
इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने कुछ खास घोषणाएं भी की है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि एक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें देवी अहिल्या से जुड़ी ऐतिहासिक सामग्री के संकलन किया जाएगा। इसके अलावा इंदौर के देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय में रिसर्च पीठ स्थापित की जाएगी, जिसमें देवी अहिल्या की न्यायप्रियता, शासन-प्रशासन में नवाचार, लोक कल्याण सहित उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व व कृतित्व पर शोध किया जाएगा। इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने बटालियनों के नाम महापुरूषों के नाम पर रखने के निर्देश भी दिए।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines