Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों से मिलकर उनसे राखी बंधवा रहे हैं। इसी रक्षाबंधन अभियान के तहत वह सोमवार को बैतूल जिले के भैंसदेही महाविद्यालय आयोजित ‘हर घर तिरंगा अभियान’ और रक्षाबंधन समारोह में शामिल हुए हैं। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों का भाई होने पर वह गौरवान्वित महसूस करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों को बताया कि राज्य सरकार केंद्र के साथ मिल कर क्षेत्र का विकास करेंगी।
सीएम मोहन यादव की घोषणा
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने भैंसदेही महाविद्यालय का नामकरण किया। उन्होंने बताया कि अब से इन महाविद्यालय को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजन सिंह कोरकू और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम भाऊ कोरकू के नाम से जाना जाएंगा। इसके साथ ही भैंसदेही में जनजातीय संस्कृति का स्टडी हॉल शुरू करने की घोषणा भी की। इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने भीमपुर में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल को मंजूरी देने की भी घोषणा की है।
जनजातीय गौरव दिवस
इसके दौरान केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में देश के जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए सरकार द्वारा अनेक फैसले लिए हैं। राज्यमंत्री उईके ने कहा कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पिछले 10 सालों में देश के जनजातियों का सम्मान काफी बढ़ा है। इन लोगों को रोजगार के लिए शहर नहीं जाना पड़ता क्यों इनके गांव में ही भरपूर मात्रा में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ’21वीं शताब्दी ज्ञान और टेक्नोलॉजी का युग है’, IISER में बोले CM मोहन यादव
60.29 करोड़ के विकास कामों का लोकार्पण
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने 60.29 करोड़ रुपये के कामों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इनमे 26.70 करोड रुपये लागत के कुल 11 कामों का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के लिए विकास निगम के 33.59 करोड रुपये लागत के 7 कामों का लोकार्पण भी किया।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
8 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
8 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
8 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
14 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines