CM Mohan Yadav Attack on Congress: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे राज्यों में पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम मोहन यादव बुधवार को झारखंड के राजमहल के साहिबगंज में पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए INDI गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस के लोगों ने खुद संविधान की आत्मा को मारने का काम किया है। इन्होंने अपनी सरकार के लिए संविधान में लगभग 100 बार संशोधन किया।
सीएम मोहन का कांग्रेस पर वार
कांग्रेस पर वार करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग संविधान की दुर्भाग्यपूर्ण दुहाई देते हुए कहते हैं कि संविधान खतरे में है। इन लोगों ने खुद संविधान की आत्मा को मारने का काम किया है। कांग्रेस के लोगों ने अपनी सरकार के फायदे के लिए संविधान में लगभग 100 बार संशोधन किया। वहीं इंदिरा गांधी जी ने कोर्ट में हारने के बाद भी देश में आपातकाल लगाकर सारे नेताओं को जेल में डालने का पाप किया था।
यह भी पढ़ें: ‘बिना कारण बिजली कटी तो होगी सख्त कार्रवाई’, ऊर्जा मंत्री ने लगाई अधिकारियों की क्लास
मोदी जी का संकल्प
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने बताया कि मोदी जी ने देश में हर गरीब आदमी की जिंदगी बदलने का संकल्प किया है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाए हैं। जिनका देश में खुद का अपना मकान नहीं है, ऐसे 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान देने का काम पीएम मोदी की सरकार ने किया है। पीएम मोदी ने देश में नई शिक्षा नीति को लागू किया है।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
8 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines