CM Mohan Yadav Attack On Congress: जम्मू कश्मीर में रविवार को हुए आतंकवादियों के हमले को लेकर सियासत काफी तेज हो गई। कांग्रेस की तरफ से जम्मू कश्मीर में हुए इस आतंकी हमले को ‘भाजपा का स्टंट’ बताया जा रहा है। वहीं कांग्रेस के इस बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पलटवार किया है। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेसी नेताओं को करारा जवाब देते हुए कहा कि सेना की शहादत पर कांग्रेस का भाव ही गलत है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें राजनीति को कम से कम सेना से अलग रखना चाहिए।
कांग्रेस पर भड़के सीएम मोहन यादव
कांग्रेस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौर में देश ने 40 हजार हत्याएं सहन की थी और हजारों बहनों को मंगलसूत्र खोने पड़े थे। सेना ने पुरुषार्थ, पराक्रम करके एक बार नहीं बल्कि 2-2 बार देश का मान-सम्मान बढ़ाया। इसी वजह से पूरे देश से आतंकवादी घटनाएं खत्म हो गई।
यह भी पढे़ं: आंतकी हमले में जवान के शहीद होने पर बोले CM मोहन यादव- उनको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी
सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर वार
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर वार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कांग्रेस के नेता कहते थे कि पाकिस्तान से आतंकवादी आ रहे हैं, हम क्या करें? उस समय भारत सिर्फ पाकिस्तान से बात करता था। पाकिस्तान लातों के भूत बातों से नहीं मानता है। उनसे क्या बात करेंगे। उनको घर में घुसकर मारना पड़ता है। 2-2 बार आतंकवादियों को मार के आए तो ये घटनाएं कंट्रोल में आई थीं। इसके बाद मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 को जड़ समाप्त कर दिया। इसके बाद आतंकवाद की छुटपुट घटनाओं को छोड़कर पूरे देश में शांति और भाईचारा का जो वातावरण बना है। कांग्रेस के कायरता के कारण से देश ने 40 हजार हत्याएं सहन की हैं और इसी चक्कर में हजारों बहनों के मंगलसूत्र टूटते गए।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines