CM Mohan Yadav Approved GAIL (India) Limited Largest Project: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा चुनाव के बाद से एक्शन मोड में आ गए हैं। सीएम मोहन यादव फिर से प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब देश का सबसे बड़ा एथेन क्रैकर प्रोजेक्ट प्रदेश के आष्टा में लगने जा रहा है। यह प्रोजेक्ट आष्टा के सह पेट्रोकेमिकल परिसर में लगाया जाएगा। हाल ही में सीएम मोहन यादव ने गेल (इंडिया) लिमिटेड के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।
60,000 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा सीहोर जिले के आष्टा तहसील में 60,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ लगाई जाने वाले एथेन क्रैकर प्रोजेक्ट को स्वीकृति दे दी है। बता दें कि यह देश का सबसे बड़ा एथेन क्रैकर प्रोजेक्ट होने वाला है। इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि इससे क्षेत्र के स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का पैदा होगा। साथ ही प्रदेश के औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने इस प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें: ‘कोई भूखा न रहे, अन्न का एक भी दाना बर्बाद न हो’, World Food Day पर CM मोहन ने दिलाया संकल्प
आष्टा में देश का सबसे बड़ा एथेन क्रैकर प्रोजेक्ट
बता दें कि सीहोर जिले के आष्टा तहसील में करीब 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाले इस प्रोजेक्ट में ग्रीन फील्ड पेट्रोकेमिकल परिसर भी प्रस्तावित है। इसके तहत LLDPE, HDPE, MEG और प्रोपीलीन जैसे पेट्रोकेमिकल्स का प्रोडक्शन करवाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए क्षेत्र के करीब 5,600 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
13 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
13 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
13 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
15 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines